श्रीगंगानगर| सुरेंद्रा ग्रुप आॅफ इन्स्टीट्यूशन्स श्रीगंगानगर के वुमेन
सैल की ओर से महिलाओं की स्वास्थ्य की प्रति जागरूकता विषय पर एक सेमिनार
का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डॉ. सविता लालगढ़िया व जाइंटस ग्रुप की
सदस्य प्रेरणा चितलांगिया द्वारा महिलाओं में होने वाले ब्रेस्ट कैंसर,
सर्विक्स कैंसर, हार्मोन इनबैलेंस एवं अन्य बीमारियों के बारे में बताया
गया। इस कार्यक्रम में संस्थान की सभी महिला व्याख्याता एवं छात्राएं
उपस्थित रही।
इस मौके पर संस्थान की कार्यकारी निर्देशिका रजनी अग्रवाल व डायरेक्टर प्रिंसीपल डाॅ. तरुण उपस्थित थे।
इस मौके पर संस्थान की कार्यकारी निर्देशिका रजनी अग्रवाल व डायरेक्टर प्रिंसीपल डाॅ. तरुण उपस्थित थे।
0 Comments