Hanumangarh - एक शाम लाडी सांई के नाम पीलीबंगा में आज

पीलीबंगा| श्री सांई मस्त मंडल पीलीबंगा द्वारा ‘एक शाम लाडी सांई के नाम’ तीसरी सांई भजन संध्या का आयोजन सोमवार शाम 7 बजे गांधी स्टेडियम में होगी। श्री सांई मस्त मंडल के प्रवक्ता संजय जैन के अनुसार इसमें सूफी कलाकार मुकेश इनायत जालंधर, कलाकार पारूल कश्यप व सूफी एंकर राकेश केशू जालंधर मधुर आवाज में बाबा का गुणगान करेंगे। आयोजन को लेकर कमेटी द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।