भाटिया पेट्रोल पंप के निकट कार लूटकर ले जाने के आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को कोर्ट में पेश कर जेल भिजवा दिया। जवाहरनगर थाना प्रभारी प्रशांत कौशिक ने बताया कि हाल अशोकनगर बी में किराए के मकान में रह रहे भीम सैन (51) पुत्र चांदमल अरोड़ा ने प्रथम दृष्टया की गई पूछताछ में आरोप स्वीकार कर लिया था। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और सोमवार रात को भी नशे में चाबी लगी गाड़ी देखी तो उसे ले भागा, लेकिन पकड़ा गया।
पुलिस ने बताया कि महियांवाली निवासी भूप सिंह की तरफ से मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। गौरतलब कि परिवादी भूपसिंह अपनी प|ी रीना को लेकर घर जा रहे थे कि रास्ते में दवा लेने रुके और प|ी को कार में छोड़ दवा लेने दुकान पर गए। इतने में आरोपी भीम सैन युवती सहित गाड़ी को भगा ले गया था।