श्रीगंगानगर| आरपीएफ की ओर से रेल में सुरक्षित यात्रा के लिए लोगों को जागरूक करने की मुहीम चलाई जा रही है। इसके तहत सोमवार को डीएवी स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें एसएचओ बीरबल यादव व स्टाफ ने छात्र-छात्राओं को रेल में यात्रा के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जानकारी दी। अधिक से अधिक पेड़ लगाने व बिजली पानी बचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ट्रेनों में यात्रा के दौरान किसी अनजान से कोई खाने पीने की वस्तु नहीं लें।