श्रीगंगानगर| शहर के शिव चौक से किराए पर की कार के चालक को पिस्तौल दिखा
लूटने का प्रयास करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने
बुधवार को वारदात का खुलासा करते हुए बताया कि इस गिरोह में पांच युवक
शामिल होने की आशंका है। सदर थाना प्रभारी राजेश सिहाग ने बताया कि वारदात
के बाद एसपी योगेश यादव के निर्देशानुसार एएसपी सुरेंद्रसिंह राठौड़ के
नेतृत्व में डीएसपी तुलसीदास पुरोहित, सीओ एसी/एसटी सैल राहुल यादव, सदर
थाना के एसआई संदीप कुमार, हवलदार हेतराम, कांस्टेबल हरजिंद्र सिंह, प्रमोद
कुमार, प्रदीप कुमार और सूरजभान की टीम बनाई गई। शिव चौक के निकट लगे
सीसीटीवी कैमरों के फुटेज के आधार पर जांच करते हुए बुधवार को पंजाब
फाजिल्का के गांव टीपावाली निवासी गुरविंद्र सिंह(32) पुत्र बक्शीश सिंह
मजहबी सिख को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी से प्रथम दृष्टया की
गई पूछताछ में उसने पंजाब निवासी अपने दोस्त नवीब बराड़ के साथ मिलकर
वारदात करना स्वीकार किया है।
इस्तेमाल मोबाइल सिम कार्ड निकला गर्लफ्रेंड के नाम पर
कार चालक इब्राहिम के मोबाइल पर आरोपियों ने बात की थी। इसी नंबर की डिटेल जुटाई गई। पता चला कि फरार व नामजद युवक नवीब बराड़ ने अपनी गर्लफ्रेंड के नाम से मोबाइल सिम कार्ड इश्यू कराया था। पुलिस ने युवक की गर्लफ्रेंड से पूछताछ कर नवीब के संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन वह फरार हो गया। उसी नंबर से वारदात के समय किए गए कॉल की और डिटेल खंगाली गई तब कई नए नंबर सामने आ गए। इस तरह पड़ताल करते हुए पुलिस गुरविंद्र तक पहुंच गई। आरोपी को उसके गांव से हिरासत में लिया गया। उससे वारदात में शामिल अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ की जा रही है। एसआई संदीप कुमार ने बताया कि किराए पर कार चलाने वाले परिवादी इब्राहिम खान पुत्र बशीर खान ने बताया कि घटना वाले दिन शिव चौक पर कार लेने आया युवक पंजाबी बोल रहा था।

0 Comments