श्रीगंगानगर। जवाहरनगर पुलिस थाना क्षेत्र की मास्टर कॉलोनी निवासी एक वृद्ध व्यक्ति की रविवार शाम करीब चार बजे ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन मृतक के परिजनों ने कानूनी कार्रवाई कराने से इनकार कर दिया।
पुलिस के अनुसार मास्टर कॉलोनी निवासी धर्मचंद के परिजनों ने बताया कि वे बुजुर्ग की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। इस कारण वे रविवार दोपहर किसी समय अपने घर से निकल आए और कॉलोनी के निकट से गुजर रही रेलवे लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई।