पीलीबंगा| पुलिस ने एक खेत से 9 पेटियां अवैध देसी शराब की बरामद की। पुलिस के अनुसार एसआई सुशील कुमार, बनवारीलाल व हैडकांस्टेबल जसवंत स्वामी की टीम ने गश्त चक 16 पीबीएन की रोही में स्थित ढाणी सतपालसिंहवाली से 9 पेटियों में 432 पव्वे अवैध देसी शराब के बरामद किए।