श्रीगंगानगर। मेदांता सुपरस्पेशिलटी हॉस्पिटल द्वारा विनोबा बस्ती स्थित
झूलेलाल मंदिर में निशुल्क कैंप का आयोजन बुधवार को सुबह 10 से दोपहर 2 बजे
तक किया गया। हॉस्पिटल सीईओ डॉ. हरमन लूणा ने बताया कि कैम्प में डा. अनिल
गुलानी(एम.बी.बी.एस, एम.एस. जनरल सर्जन, एम.सी.एच यूरोलॉजी) व डा. रोहित
अरोड़ा (बी.पी.टी.,एम.पीटी, फिजियोथैरेपिस्ट) अपनी नि:शुल्क सेवाएं दी।
कैंप में गुर्दा व पेशाब के रास्ते की पत्थरी, बार-बार पेशाब आना, पेशाब
में जोर व सफेदी आना, खून या पत्थर के टुकड़े आना, कमर दर्द, पेट के निचले
हिस्से का दर्द, जननांग की समस्याएं, नि:संतान बच्चों की यूरोलॉजी
(मूत्र)संबंधित समस्याएं, कमर दर्द, जोड़ों का दर्द आदि बीमारियों बारे
इलाज किया गया। इसमें 87 मरीजों का निशुल्क उपचार दिया गया
0 Comments