श्रीगंगानगर| मीरा चौक स्थित श्रीश्याम सत्संग भवन में श्रीश्याम बाल
संकीर्तन मंडल समिति के तत्वावधान में 48वां श्रीश्याम वार्षिक महोत्सव 6
अक्टूबर को आयोजित होगा। प्रवक्ता राजकुमार जैन ने बताया कि उत्सव में
भजनों की प्रस्तुति देने के लिए दिल्ली से भजन गायक रवि चंचल एवं ट्विंकल
शर्मा आएंगे। खाटू से मोहनदास महाराज भी आएंगे। उत्सव के उपलक्ष्य में
श्रीश्याम ध्वजा यात्रा भी निकाली जाएगी।
0 Comments