हनुमानगढ़| जंक्शन के वार्ड 40 शिवपार्क में श्रीमद्भागवत कथा के उपलक्ष्य
में बुधवार को कलश यात्रा निकाली गई। इस सात दिवसीय आयोजन को लेकर निकाली
गई कलश यात्रा को लेकर महिला और पुरुषों में काफी उत्साह रहा। पार्षद पति
मनोहर लाल ने बताया कि झूलेलाल मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई जो विभिन्न
वार्डों से होकर शिव पार्क पहुंची। कलश यात्रा में वार्ड की सभी महिलाओं ने
भाग लिया। सिर पर कलश रख महिलाओं ने मंगलकामनाएं की वहीं मुख्य यजमान ने
श्रीमद् भागवत गीता को सिर पर उठाकर परिक्रमा में भाग लिया। आयोजकों ने
बताया कि गुरुवार से प्रतिदिन दोपहर 2 से श्याम 6 बजे तक शिव पार्क में कथा
होगी।
0 Comments