पालिकाध्यक्ष नीलम सहारण के पति पार्षद हरवीर सहारण हत्याकांड में पुलिस ने
बुधवार को सात आरोपियों को कड़ी सुरक्षा में कोर्ट में पेश किया। इसमें तीन
आरोपियों का रिमांड मंजूर कर चार आरोपियों को जेल भेज दिया गया। बैंक
चेयरमैन महेंद्र पूनिया, रामनिवास महला और बीकानेर जेल से लाए गए हार्डकोर
अपराधी अजीतसिंह का तीन दिन का रिमांड मंजूर किया गया है।
एएसपी नरेंद्र मीणा ने बताया कि कोर्ट ने रामचंद्र मील, अशोक रेगर, रमेश सुथार व अमनदीप को जेल भिजवा दिया जबकि रामनिवास महला, महेंद्र पूनिया व हार्डकोर अपराधी अजीतसिंह को पूछताछ के लिए पुलिस को तीन दिन के रिमांड पर सौंप दिया। वहीं शूटर मंजीत सिंह पांच अक्टूबर तक प्रोडक्शन वारंट पर है। मंजीतसिंह को पांच अक्टूबर को कोर्ट में पेश किया जाएगा। सीआई अरविंद बेरड़ ने बताया कि इस मामले की तह तक जाने के लिए शूटर मंजीतसिंह, रामनिवास महला, महेंद्र पूनिया व अजीत सिंह से गहनता से पूछताछ की जा रही है। उल्लेखनीय है कि रामनिवास महला की बीकानेर जेल में अजीतसिंह से मुलाकात हुई थी। रामनिवास महला ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि अजीतसिंह ने ही उसकी शूटर मंजीत से बात कराई थी। अजीतसिंह पर दर्जनों गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं जिसमें वह बीकानेर जेल में आजीवन कारावास की सजा भुगत रहा है।
गौरतलब है कि गत 24 सितंबर को पार्षद हरवीर सहारण वार्ड 20 व 21 की पेयजल पाइपलाइन की समस्या को लेकर एसडीएम डॉ. अवि गर्ग से मिलने गए थे उसी दौरान एसडीएम कार्यालय परिसर में रामनिवास महला व मंजीतसिंह ने पांच गोलियां मारकर हत्या कर मौके से फरार हो गए थे। आरोपियों को कोर्ट में भारी सुरक्षा के बीच पेश किया गया। आरोपियों की पेशी के दौरान आरएसी व पुलिस थाना का जाब्ता कोर्ट परिसर के आसपास तैनात रहा।

0 Comments