श्रीगंगानगर| नगर परिषद ने गुरुवार को पुरानी आबादी में वार्ड 3 में फोगिंग करवाई। पार्षद बलजीत बेदी की मौजूदगी में परिषद कर्मियों ने वार्ड में खड्डे के पास, गलियों में मच्छर नाशी का छिड़काव किया व नाली में काला तेल डाला। सीएमएचओ डॉ. नरेश बंसल ने बताया कि महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता, एमपीडब्ल्यू व अन्य स्टाफ गांवों-कस्बों में जाकर खड़े पानी में एमएलओ व गम्बूशिया मछलियां आदि डाल रहे हैं।