माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की वर्ष-2018 की माध्यमिक, उच्च माध्यमिक परीक्षा
में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले सरकारी व निजी स्कूल की
छात्राओं को गुरुवार को गार्गी पुरस्कार व बालिका प्रोत्साहन पुरस्कार दिया
जाएगा। कार्यक्रम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मल्टीपर्पज में सुबह 10
बजे से शुरू होगा। जिला समान परीक्षा के सह संयोजक भूपेश शर्मा ने बताया कि
श्रीगंगानगर ब्लॉक से 3700 से अधिक छात्राओं को गार्गी पुरस्कार से
सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान छात्राओं को आवेदन की रसीद संस्था प्रधान से
हस्ताक्षरित व अंकतालिका की प्रतिलिपि साथ लेकर आनी अनिवार्य है।
भूपेश शर्मा के अनुसार माध्यमिक परीक्षा की छात्राओं को बालिका प्रोत्साहन पुरस्कार पुरस्कार दिया जाता है। बालिका शिक्षा फाउंडेशन के तहत 10वीं बोर्ड की परीक्षा में 75 प्रतिशत अंक प्राप्त बालिकाओं को 3 हजार रुपए व 12वीं में 75 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को 5 हजार रुपए का चेक व प्रमाण-पत्र दिया जाएगा।

0 Comments