श्रीगंगानगर|औषधि नियंत्रक विभाग ने ग्रामीण इलाकों में मेडिकल स्टोर की आकस्मिक जांच करते हुए तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस निरस्त किए हैं। सहायक औषधि नियंत्रक डीएस उप्पल ने बताया कि टीम ने 68 एनपी के सतीश मेडिकल स्टोर और गांव 16 पी के फ्रेंडस मेडिकल स्टोर एवं आरोग्यम मेडिकल स्टोर का लाइसेंस निरस्त किया गया है। उल्लेखनीय है कि जिले में मेडिकल स्टोर में अनियमितताएं मिलने के मामले सामने आ रहे हैं।