हनुमानगढ़| टाउन व जंक्शन पुलिस ने 283 पव्वे अवैध शराब सहित मंगलवार को दो
जनों को गिरफ्तार किया जबकि एक फरार हो गया। आबकारी अधिनियम के तहत केस
दर्ज किए हैं। टाउन सीआई विष्णुदत्त बिश्नोई ने बताया कि भालाराम निवासी
बेहरवाला कलां थाना तलवाड़ा झील को गश्त के दौरान 169 पव्वे देशी शराब सहित
गिरफ्तार किया। जंक्शन थाना के हैड कांस्टेबल सुखविंद्र सिंह ने आशीष
कुमार निवासी वार्ड 40 को देशी शराब के 70 पव्वे सहित गिरफ्तार किया। सदर
पुलिस की टीम को देखकर छिंदा सिंह निवासी डबलीबास मौलवी 44 पव्वे देशी शराब
छोड़कर फरार हो गया।
0 Comments