श्रीगंगानगर| सूरतगढ़ बाइपास रोड स्थित एक दुकान के अज्ञात व्यक्तियों ने ताले तोड़कर दो लाख 22 हजार पांच सौ रुपए और इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी कर लिया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सदर थाना पुलिस ने मामले की तस्दीक करने के बाद हरजीत सिंह कॉलोनी निवासी सूरज ग्रोवर पुत्र राधेश्याम ने बताया कि उनकी सूरतगढ़ बाइपास रोड पर ग्रोवर एंटरप्राइजेज के नाम से दुकान है। बुधवार रात को अज्ञात ने दुकान के ताले तोड़कर नगदी व सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच एसआई सुशीला देवी को सौंप दी है।