श्रीगंगानगर| नगरपरिषद ने सोमवार को अवैध पोस्टर हटाने के लिए अभियान चलाया। परिषद अायुक्त अशोक कुमार असीजा के निर्देश पर कर्मचारियों की टीम ने गोदारा गर्ल्स कॉलेज के पास, नेहरू पार्क क्षेत्र से 172 अवैध पोस्टर हटाए। असीजा ने बताया कि परिषद की ओर से अब अवैध पोस्टर, बैनर आदि हटाने के लिए अभियान निरंतर जारी रखा जाएगा।