ककड़ी तोड़ने के बहाने नाबालिग को खेत में बुलाकर अप्राकृतिक यौन शोषण करने
का मामला सामने आया है। कुकर्म से पहले आरोपी ने बालक को जबरन शराब भी
पिलाई। घटना के समय पीड़ित के परिजन घर पर नहीं थे। पीड़ित 9 वर्षीय बालक से
कुकर्म के आरोप में परिजनों ने नामजद केस दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार शुक्रवार को बालक अपने चचेरे भाई के साथ खेल रहा था। ठेके पर जमीन लेकर खेती करने वाले 16 बीबी के रमनदीप पुत्र गुरचरण सिंह ने दोनों बच्चों को शाम ककड़ी तोड़ने बहाने खेत में बुलाया। एक बालक को रमनदीप ने शराब लाने के बहाने भेज दिया। बाद में दूसरे बालक को जबरन शराब पिलाकर खेत में कुकर्म किया। पुलिस ने पोक्सो अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। मामले की जांच श्रीकरनपुर डीएसपी करेंगे। बालक का मेडिकल बोर्ड से मुआयना कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

0 Comments