पीलीबंगा| राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) उपशाखा की बैठक लालचंद झोरड़ की अध्यक्षता में कृषक विश्राम गृह में हुई। उपशाखा मंत्री सुरेश कुमार शर्मा के अनुसार बैठक में शुक्रवार व शनिवार को कस्बे के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल में आयोजित होने वाले संघ के जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन की व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। उन्होंने बताया कि सम्मेलन में न्यू पेंशन स्कीम लागू करवाने, एक जनवरी 2016 से केंद्र के समान 7वें वेतनमान के समस्त लाभ देने, अनुसूची 5 में की गई कटौती को वापस लेने आदि मांगों को लेकर आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी। बैठक में अन्नपूर्णा दुग्ध योजना, कुक कम हेल्पर्स एवं पोषाहार की राशि अभी तक विद्यालयों में जमा नहीं होने पर जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) की कड़ी निंदा की गई। बैठक को मनोहर लाल बंसल, साहबराम भादू, नौरंग भारती, महावीर जाखड़, कुलविंद्र शर्मा आदि ने संबोधित किया।