लिखमीसर| पीलीबंगा-कैंचियां लिंक रोड पर चक दो एसजीआर मोड़ के निकट गहरा
गड्ढा होने से राहगीरों तथा वाहन चालकों को काफी परेशानी हो रही है।
ग्रामीणों तथा वाहन चालकों ने बताया कि बारिश के बाद तो सड़क की हालात काफी
बदतर हो जाती है। ग्रामीण हितेश कुमार, आत्माराम, भीमसेन तथा सुभाष ने
बताया कि इस जगह से सड़क का नामोनिशान मिट चुका है। इस संबंध में संबंधित
विभाग तथा पंचायत प्रशासन को कई बार अवगत करवाया जा चुका है इसके बावजूद
समस्या का समाधान करने में कोताही बरती जा रही है। ऐसे में ग्रामीणों तथा
वाहन चालकों ने शीघ्र ही समस्या का स्थाई समाधान नहीं करने पर आंदोलन करने
की चेतावनी दी है।
0 Comments