पीलीबंगा| ताल्लुका विधिक सेवा समिति द्वारा शनिवार को श्री बालाजी जीप-कार टैक्सी स्टैंड पर विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन यूनियन उपाध्यक्ष हनुमान गोस्वामी की अध्यक्षता में किया गया। शिविर में अधिवक्ता राधेश्याम वर्मा व पीएलवी हरबंसलाल ने गरीबी उन्मूलन योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विधिक सेवाएं नाल्सा योजना के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इसके अलावा शिविर में स्थाई लोक अदालत, निशुल्क विधिक सहायता, पीड़ित प्रतिकर स्कीम तथा राज्य सरकार द्वारा चलाई जाने वाली जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर संदीप कुमार, प्यारेलाल, करणी गोदारा, राकेश नाई, श्योपत देहड़ू, तेजी खान, तरसेम सहित अनेक टैक्सी चालक मौजूद थे।