पीलीबंगा| ग्राम पंचायत दौलतांवाली की रोही में एक नीलगाय के शावक पर आवारा कुत्तों ने आक्रमण कर उसे घायल कर दिया। खेतों में काम कर रहे वन्यजीव प्रेमियों ने नीलगाय को कुत्तों के चंगुल से छुड़वाया। वन्यजीव प्रेमी राकेश बेनीवाल के अनुसार ग्राम पंचायत दौलतांवाली की रोही के चक 46 एनडीआर में बीते शनिवार शाम को आवारा कुत्तों ने नीलगाय पर आक्रमण कर दिया। वन्यजीव प्रेमियों बुधराम बेनीवाल, अंग्रेज सिंह बराड़, चेतराम चालिया, सोनू आदि ने नीलगाय के शावक को कुत्तों के चंगुल से छुड़वाकर उसे गांव के नजदीक एक कमरे में रखकर उसकी देखभाल की। सूचना पाकर जीवरक्षा के उपाध्यक्ष विनोद धारणिया व अनिल धारणिया ने वनविभाग के रेस्क्यू सेंटर के प्रभारी को घटना की जानकारी दी। जिस पर बहलोलनगर के पशुचिकित्सक डॉ. पालाराम व सहायक सुखदेव सिंह ने घायल नीलगाय का उपचार किया।