पीलीबंगा| क्षेत्र में रातें सर्द होते ही चोरों ने भी अपने इरादों को
अंजाम देना शुरू कर दिया है। शुक्रवार रात अज्ञात चोरों ने खरलियां रोड पर
स्थित एक मंदिर को निशाना बनाते हुए नकदी सहित चांदी के जेवरात ले उड़े।
घटना को लेकर मंदिर के पुजारी लक्ष्मीनारायण ने थाने में एक परिवाद दिया
है। पुजारी लक्ष्मीनारायण ने बताया कि शुक्रवार रात को वह मंदिर का गेट बंद
कर घर गया था। शनिवार अलसुबह जब वह मंदिर आया तो देखा कि मंदिर के गेट का
ताला टूटा हुआ था। मंदिर से चांदी का छत्र, करीब दो हजार की नकदी व २ किलो
सरस देशी घी के पाउच गायब थे। पुजारी लक्ष्मीनारायण ने परिवाद देकर
मुकद्दमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।
0 Comments