पीलीबंगा| श्री दुर्गा मंदिर कमेटी की बैठक रविवार को मंदिर प्रांगण में कश्मीरी लाल मित्तल की अध्यक्षता में हुई। इसमें कमेटी की कार्यकारिणी का पुनर्गठन करते हुए सुरेंद्र सिंगला को लगातार दूसरी बार सर्वसम्मति से कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके अलावा पवन गर्ग को संरक्षक, महेश बंसल उपाध्यक्ष, संजीव गर्ग सचिव, सुरेंद्र ग्रोवर उपसचिव व जितेंद्र गोयल को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। कार्यकारिणी में मुकेश गोयल, भारतभूषण गर्ग, हेमराज गिल्होत्रा, भारतभूषण बंसल, राधेश्याम बंसल, वेदप्रकाश जिंदल, देवेंद्र गोयल, संजय मित्तल, हरीश गर्ग, सन्नी सिंगला, सौरभ गोयल व अमित कंधारी को सदस्य मनोनीत किया गया।