गोलूवाला| 2 बीएलडब्लू माईनर में एक अज्ञात युवक का पीछे से बहकर आया शव
बरामद किया गया है। पुलिस ने शव को सीएचसी की मोर्चरी रूम रखवाकर शिनाख्त
के प्रयास शुरू कर दिए हैं। एएसआई दौलतराम भारी ने बताया कि युवक ने नीले
रंग की जींस पेंट, नीले रंग के ही जूते तथा उपर बनियान पहनी हुई है। देखने
मे उम्र 30 वर्ष के आसपास लग रही है। शव पहचान करने योग्य है। पुलिस ने
ग्रामीणों की ओर से सूचना मिलने पर शव को बरामद किया है।
0 Comments