पुलिस ने देर शाम दो अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई करते हुए नशे की गोलियों एवं अवैध हथियार सहित दो जनों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी हंसराज लूणा ने बताया कि गांव हांसलिया में मुखबिर की सूचना पर मुनाफ खान पुत्र अब्बास खान की परचून कि दुकान पर नशे की गोलियां बेचने की सूचना पर छापेमारी की गई तो मौके पर 50 टेबलेट ट्रामाडोल एसआर की बरामद हुई। आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

उधर, नाकाबंदी के दौरान अमरसिहंवाला गांव का संदीप उर्फ सीपी भुल्लर देसी 32 बोर पिस्तौल एवं एक जिंदा कारतूस लेकर बाइक पर घूमता हुआ पकड़ा गया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया गया है।