Hanumangarh - पराक्रम पर्व आयोजित, वीरांगनाओं को स्मृति चिंह देकर किया सम्मान
पीलीबंगा| नेहरू युवा मंडल द्वारा शहीद भगत सिंह की 111वीं जयंती पर ग्राम पंचायत पंडितांवाली में पराक्रम पर्व कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहीद भूपेंद्र सिंह व रामेश्वरलाल की वीरांगनाओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। नेहरू युवा केंद्र हनुमानगढ़ के राष्ट्रीय स्वयंसेवक इंद्राज पंवार ने शहीद भगत सिंह की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताया कि नेहरू युवा केंद्र संगठन द्वारा पूरे राजस्थान में शहीदों के परिवारों के लोगों को सम्मानित करने का प्रयास किया जा रहा है। नेहरू युवा मंडल के सचिव कमलेश कुमार के अनुसार तहसील क्षेत्र में जितने भी जवान शहीद हुए हैं उनकी वीरांगनाओं को नेहरू युवा मंडल पीलीबंगा गांव के सदस्यों द्वारा घर घर जाकर सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर धनराज, विनोद, अशोक, रमेश, प्रकाश आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।