पीलीबंगा| कस्बे में संचालित एक नशामुक्ति केंद्र के संचालक पर वहां इलाज
के लिए भर्ती एक व्यक्ति को नशा देकर मारपीट कर चोटिल करने के आरोप में
पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार
महावीरप्रसाद (42) पुत्र लालचंद जाति जाट निवासी बहलोलनगर ने पुलिस को जिला
अस्पताल टाउन में दौराने उपचार पर्चा बयान बताया कि उसके नशा करने की आदत
के कारण उसके घरवालों ने विगत 17 सितंबर को उसे कस्बे में सुभाष कुलडिय़ा
द्वारा संचालित नशा मुक्ति केंद्र में इलाज के लिए भर्ती करवाया था। महावीर
का आरोप है कि सुभाष व उसके कर्मचारियों ने उसे तीन दिन तक मार-मार कर
नीचे बैठाए रखा और रात को सुभाष व उसके साथियों ने उसे नशा देकर रस्सी से
बांधकर उसके साथ मारपीट की तथा उसे बेहोश कर उसके शरीर में से खून निकाल
लिया। विगत 24 सितंबर को उसकी प|ी सुनीता व दादा नेतराम गोदारा नशा मुक्ति
केंद्र में उससे मिलने आए तो उसने उन्हें आपबीती बताई, जिन्होंने उसे वहां
से ले जाकर सरकारी अस्पताल हनुमानगढ़ टाउन में भर्ती करवा दिया।
0 Comments