श्रीगंगानगर/चूनावढ़| पति-प|ी के विवाद को लेकर बोलेरो गाड़ी को आग लगाने के
मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार थाना
क्षेत्र के गांव 34 जीजी की ढाणी में निवासी ओंकार सिंह उप्पल की बोलेरो
गाड़ी को गत पांच सितंबर को आग लगाकर जला दिया गया था। मामले में पुलिस ने
ओंकार सिंह उप्पल के पर्चा बयान के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया
था। इसमें परिवादी उप्पल ने बताया था कि पांच सितंबर को घर के बाहर खड़ी
गाड़ी को किसी ने आग लगा दी। जिस पर थाना के एएसआई बलजीत सिंह ने पड़ताल
शुरू की और गजसिंहपुर पुलिस थाना क्षेत्र के गांव दो एफएफ निवासी नरगिस
सिंह पुत्र संतोख सिंह और गांव धीरंगवाली निवासी मंगासिंह पुत्र सुखदेवसिंह
को गिरफ्तार कर लिया। प्रथम दृष्टया आरोपियों से की गई पूछताछ में पता चला
है कि मस्तान सिंह और उसकी प|ी में अनबन रहने लगी थी। तब मस्तान सिंह ने
तलाक ले लिया। इस बात से खफा तलाकशुदा प|ी के रिश्तेदार उनसे रंजिश रखने
लगे और गत दिनों बोलेरो गाड़ी को आग लगा दी।
0 Comments