पीलीबंगा ब्लॉक की रेसला की नई कार्यकारिणी का गठन रविवार को किया गया। इसमें ब्लॉक अध्यक्ष लिखमीसर के सुभाष, ब्लॉक मंत्री नवीन गोदारा हरदयालपुरा, ब्लॉक कोषाध्यक्ष सुनील गुप्ता, संरक्षक मनोज कुमार पंडितावाली, सभाध्यक्ष सुनील लता गुप्ता गोलूवाला, उपसभाध्यक्ष सीमा चौहान पीलीबंगा, उपाध्यक्ष संजय डाबला गोलूवाला एवं भूपेश रणवां अयालकी को चुना गया। इसके अलावा अतिरिक्त मंत्री रीटा रानी, प्रचार मंत्री सुनयना गोलूवाला, महिला मंत्री सरोज कुमारी हांसलिया, संगठन मंत्री (महिला) विनोद तरड़ पीलीबंगा को नियुक्त किया गया है।